Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में होलिका दहन स्थल पर विवाद:CO, SDM और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में सोमवार को होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। एक घर के बाहर होलिका रखने पर ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर स्थित हनुमान टोला की है। यहां आबादी के बीच एक घर के बिल्कुल नजदीक होलिका दहन के लिए लकड़ियां एकत्रित कर दी गई थीं, जिससे स्थानीय लोगों में विवाद छिड़ गया। विवाद की सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़, सीओ सिराथू संतोष सिंह और कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य पुलिस व राजस्व टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि परंपरा और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए होलिका दहन उचित स्थान पर ही कराया जाएगा। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो चालक को शराब पिलाकर किया समलैंगिग सेक्स:मार कर नाले में फेका, आरोपी पोस्को में जा चुके हैं जेल
    Next Article
    दबंगों ने रोडवेज बस में घुसकर की मारपीट, VIDEO:हरदोई में चालक-परिचालक समेत यात्रियों से मारपीट; दो हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment