Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में जिला बदर अपराधी घर पर मिला:पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, फैला रहा था दहशत

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में जिला बदर किए गए एक अपराधी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मिथुन, जिसे 19 फरवरी को जिला बदर किया गया था, अपने घर में रह रहा था और मोहल्ले में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोखराज के इचौली गांव निवासी मिथुन पुत्र कन्धई को जिलाधिकारी द्वारा 19 फरवरी को जिला बदर किया गया था। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने नियमानुसार आरोपी को नोटिस देकर इस कार्रवाई से अवगत कराया था। साथ ही, गांव में डुग-डुगी बजाकर सार्वजनिक रूप से भी इसकी घोषणा की गई थी। इसके बावजूद, 28 फरवरी को पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि जिला बदर अपराधी मिथुन अपने घर में रह रहा है। वह मोहल्ले में घूमकर लोगों को डरा रहा था और दहशत का माहौल बना रहा था। सूचना की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस टीम ने मिथुन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने जिला बदर के आरोपी मिथुन पर गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया है। उसे रविवार को जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपर आयुक्त डॉ. विश्राम यादव ने किया पुस्तक का विमोचन:मिर्जापुर में 'ओम के विचार' को बताया 'गागर में सागर'
    Next Article
    सोनभद्र कोतवाली में घुसी सैकड़ों की भीड़:पुलिस हैरान, जमीन विवाद सहित कई मुद्दों पर पहुंचे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment