Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में मोबिल से भरे टैंकर में भीषण आग:25km लंबा जाम, बिजली के खंभे से टकराकर हाईवे पर पलटा

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात मोबिल ऑयल से भरा एक टैंकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। आग हाईवे पर करीब 50 मीटर तक फैल गई। लपटें करीब 100 फीट ऊंची उठ रही थीं। आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। दोनों ओर करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ट्रैफिक संभालने में और 6 दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा रात करीब 10 बजे लोंहदा मोड़ के पास हुआ। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा टैंकर तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर से खंभा टूट गया और हाईटेंशन लाइन नीचे लटक गईं। तारों में हुए शॉर्ट-सर्किट से टैंकर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। देखिए तस्वीरें…. हाईवे पर वाहनों की लगी कतार आग की ऊंची लपटों और धुएं के कारण हाईवे पर दहशत फैल गई। दोनों ओर करीब 25 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पथरावां और अजुहा चौकी पुलिस फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बचे गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। टैंकर (नंबर UK 18CA 7162) में ड्राइवर सुधीर सिंह और क्लीनर विनीत पुत्र जयवीर सिंह सवार थे। दोनों समय रहते बाहर निकल गए। सुधीर और विनीत औरैया में रूपपुर गांव के रहने वाले हैं। टैंकर दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी ट्रक चालक योगेंद्र ने बताया, टैंकर मेरी गाड़ी के आगे चल रहा था। अचानक वह अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। टैंकर में दो लोग सवार थे। जो नीचे उतरकर भाग गए। मैं ट्रक लेकर कोलकाता जा रहा था। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्रांस से डिफेंस डील भारतीय वायुसेना के लिए क्यों अहम? इस रिपोर्ट में जानें
    Next Article
    निर्माण कार्यों से आवागमन में हो रही समस्या:व्यापारियों ने उठाई समस्या; ADM ने दिया समाधान का भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment