Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में मायके आई विवाहिता ने खाया जहर, मौत:भाभी से हुआ था विवाद, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में मायके आई एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान इतवारी देवी (27) के रूप में हुई है। जिसकी शादी दो वर्ष पहले कानपुर में रामकेश से हुई थी। वह कुछ समय से बीमार चल रही थी और इलाज के लिए अपने मायके गोराजू आई हुई थी। रविवार शाम बच्चों की लड़ाई को लेकर इतवारी देवी का अपनी भाभी चांद काली से विवाद हो गया। इस विवाद से परेशान होकर इतवारी देवी ने घर में रखा सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में उसके छोटे भाई ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, सोमवार को उपचार के दौरान इतवारी देवी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पश्चिम शरीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महापौर आवास के सामने से पार्षद की स्कार्पियों उठाई:सिविल लाइन के सरकारी आवास पर बैठक चल रही थी, पुलिस ले गई गाड़ी
    Next Article
    लोहा कारोबारी ने चौथी मंजिल से कूदकर किया सुसाइड:बिजनेस में नुकसान होने से एक माह से डिप्रेशन में थे, किदवई नगर की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment