Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहा कारोबारी ने चौथी मंजिल से कूदकर किया सुसाइड:बिजनेस में नुकसान होने से एक माह से डिप्रेशन में थे, किदवई नगर की घटना

    2 hours ago

    1

    0

    किदवई नगर में व्यापार में नुकसान से परेशान चल रहे लोहा कारोबारी ने सोमवार सुबह अपने घर की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर पड़ोसियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह उन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां से डाक्टरों ने उन्हें रीजेंसी के लिए रेफर कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी किदवई नगर ई-ब्लाक में रहने वाले 40 वर्षीय अर्पित जैन लोहा कारोबारी थे। परिवार में पत्नी श्वेता और दो बच्चे द्रव्य और प्रांशु हैं। इसके साथ ही अर्पित के बड़े भाई अंकित और छोटा भाई उदित हैं। परिजनों ने बताया कि एक व्यापार में होने वाले नुकसान को लेकर अर्पित एक माह से परेशान चल रहे थे। सोमवार सुबह वह घर के छत की चौथी मंजिल पर गए और वहां से छलांग लगा दी। शोर सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद वह उन्हें पहले नौबस्ता स्थित मधुलोक अस्पताल ले गए, जहां से डाक्टरों ने रीजेंसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रीजेंसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किदवई नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि परिजनों ने व्यापार में चल रहे नुकसान को लेकर आत्महत्या करने की बात कही है मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में मायके आई विवाहिता ने खाया जहर, मौत:भाभी से हुआ था विवाद, इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    KV डोगरा लाइन्स में मधुमक्खियों का हमला:थर्ड क्लास के स्टूडेंट्स को काटा, स्पोर्ट्स पीरियड में जाते वक्त हुई घटना, मची अफरातफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment