Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में पहले दिन नहीं शुरू हो सकी गेहूं खरीद:तैयारियां पूरी होने के बावजूद 37 केंद्रों पर इंतजार करते रहे किसान

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में मंगलवार से गेहूं खरीद शुरू होनी थी। लेकिन पहले ही दिन खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। कौशांबी के 37 क्रय केंद्रों पर किसान अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करते रहे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे के अनुसार, शासन ने इस वर्ष 22,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। खरीद प्रक्रिया 17 मार्च से 15 जून तक प्रस्तावित है। जिले में कुल 37 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें खाद्य विभाग के 15, पीसीएफ के 6, भारतीय खाद्य निगम (FCI) के 2, नैफेड के 5, यूपीसीयू के 5 और यूपीएसएस के 4 केंद्र शामिल हैं। 79,647 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जिले में 79,647 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती हुई है। औसत उत्पादन 52.49 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से कुल उत्पादन 4,18,067 मीट्रिक टन अनुमानित है। अब तक 2,015 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। जिनमें से 1,879 पंजीकरण केंद्र प्रभारियों के लॉगिन से किए गए हैं। साथ ही 88,423 किसानों को पंजीकरण और जागरूकता के लिए एसएमएस भी भेजे गए हैं। प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी होने का दावा किया गया है। जिले में 41 हजार पीपी बोरे उपलब्ध हैं, 30 क्रय केंद्रों की जियोटैगिंग हो चुकी है और 49 ई-पॉप डिवाइस भी तैयार रखी गई हैं। इसके बावजूद पहले दिन खरीद शुरू न होने को लेकर कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही शासन से निर्देश मिलेंगे, सभी क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत:परिजन खोजते हुए पहुंचे तो रेलवे क्रासिंग के पास मिला शव
    Next Article
    12 लाख के जेवर के साथ चोर गिरफ्तार:कारपेंटर ने डुप्लीकेट चाबी से घर में की चोरी, अलमारी में रखे जेवर देख लिए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment