Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में पारा 41°C पार, भीषण गर्मी का प्रकोप:पार्कों में जानवरों के लिए भरवाया गया पानी, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की

    6 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में बीते दो-तीन दिनों से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। दोपहर में गर्म हवाओं के साथ तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। भीषण गर्मी के कारण जनपद के प्रमुख बाजारों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। चेहरे को अच्छी तरह ढककर निकलें गर्मी से व्याकुल जानवरों के लिए कौशांबी के कलेक्ट्रेट परिसर के पार्कों में पानी भरवाया गया है। दोपहर में सैकड़ों की संख्या में बंदरों को पानी पीते देखा गया। कौशांबी के सीएमओ संजय प्रसाद ने गर्मी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। यदि बहुत आवश्यक कार्य हो, तभी घर से बाहर निकलें। एडवाइजरी में कहा गया है कि घर से निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और चेहरे को अच्छी तरह ढककर निकलें। इसके अतिरिक्त, हर आधे घंटे में पेय पदार्थ लेते रहें ताकि लू से बचाव हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फूलपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, समाधान दिवस ठप:जमकर की नारेबाजी, FIR न होने और अभद्र व्यवहार पर भड़के अधिवक्ता
    Next Article
    अलीगढ़ में स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का प्रदर्शन:मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment