Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में सिलेंडर ब्लास्ट, महिला गंभीर रूप से झुलसी:चाय बनाते समय रेगुलेटर से गैस रिसाव, परिजन जान बचाकर भागे

    3 hours ago

    2

    0

    कौशांबी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में गुरुवार सुबह एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा सुबह लगभग 8 बजे चाय बनाते समय गैस रिसाव के कारण हुआ। सुधवर गांव निवासी बुधनाथ की पत्नी कलावती देवी के घर में उनकी बहू सराध्या देवी रसोई में चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस का रिसाव शुरू हो गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के सदस्य जान बचाकर बाहर भागे। इसी बीच सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर कलावती देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल कलावती देवी को तत्काल चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने गैस एजेंसी संचालक को भी घटना की जानकारी दे दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहर में कूदे युवक का तीसरे दिन भी नहीं सुराग:सीतापुर में प्रेम विवाह के बाद पत्नी से विवाद, तीसरे दिन भी गोताखोर जुटे
    Next Article
    कानपुर में आज 5 इलाकों में बिजली का शटडाउन:4 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित, बिजली कर्मचारी मरम्मत का काम करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment