Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहर में कूदे युवक का तीसरे दिन भी नहीं सुराग:सीतापुर में प्रेम विवाह के बाद पत्नी से विवाद, तीसरे दिन भी गोताखोर जुटे

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में मंगलवार को कूदे युवक की तलाश आज तीसरे दिन भी जारी है।, लेकिन दूसरे दिन बुधवार शाम तक तलाश में उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और परिजन लगातार नहर में खोजबीन कर रहे हैं, जिससे परिवार में चिंता और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने जीपीएस की मदद से नहर किनारे बाइक बरामद की थी। मामला ग्राम ददुवापुर के पास का है, जहां मंगलवार को एक युवक द्वारा नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, शेख सरायं निवासी अताउर्रहमान ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका 24 वर्षीय भाई अरकानूर रहमान दो दिन से मानसिक रूप से परेशान था। उसने दो वर्ष पहले लहरपुर नगर के मोहल्ला पटकी टोला निवासी सीमा बानो से कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार पैसे की मांग की जा रही थी। यही नहीं, पिछले तीन दिनों से युवक को धमकियां भी दी जा रही थीं। आरोप है कि मंगलवार को सीमा बानो ने फोन कर अरकानूर रहमान को अपने घर बुलाया था। बाद में उसी दिन सीमा ने युवक की मां को फोन कर जानकारी दी कि अरकानूर नहर में कूद गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नहर किनारे युवक की बाइक को जीपीएस से पुलिस ने खोजा तो नहर किनारे बाइक खड़ी मिली, जिससे आशंका और गहरा गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवक की तलाश के लिए पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। बुधवार को भी सुबह से देर शाम तक नहर में सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। गुरुवार सुबह से फिर युवक की तलाश जारी है और जल्द ही युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में शिक्षक दंपती के बंद घर में चोरी:ताला तोड़कर अंदर घुसे हेलमेट पहने बदमाश, ज्वेलरी और कैश चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    कौशांबी में सिलेंडर ब्लास्ट, महिला गंभीर रूप से झुलसी:चाय बनाते समय रेगुलेटर से गैस रिसाव, परिजन जान बचाकर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment