Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में सरसों चोरी के शक में व्यक्ति की हत्या:तीन आरोपी गिरफ्तार, गर्म तवे से मारकर की थी हत्या

    4 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में 12 मार्च को गांव के बाहर मिले व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सरसों चोरी के शक में विवाद के दौरान तवे से हमला कर हत्या करने की बात कबूल की है। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च को गांव के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान राममूरत विश्वकर्मा (55) पुत्र स्वर्गीय रामधनी विश्वकर्मा निवासी चक खुदायगंज के रूप में की। घटना के बाद फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रामदास पटेल पुत्र स्व. सरजू प्रसाद निवासी दलौली थाना सोरांव प्रयागराज, रामकिशोर प्रजापति पुत्र स्व. कैरूलाल निवासी सोनौली थाना पश्चिम शरीरा और मनमोहन सिंह राजपूत पुत्र हीरालाल निवासी पिताम्बरपुर शामिल हैं। सरसों चोरी करने का शक पूछताछ में मुख्य आरोपी रामदास पटेल ने बताया कि उसे मृतक राममूरत विश्वकर्मा पर सरसों चोरी करने का शक था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था। 12 मार्च की सुबह जब राममूरत उसके डेरे पर आया तो फिर से इसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रामदास ने चूल्हे पर रखे गर्म तवे से राममूरत पर हमला कर दिया। हमले में वह चूल्हे में गिरकर झुलस गया। इसके बाद आरोपी ने तवे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया- आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तवा, मृतक की चप्पल, गमछा और आरोपी रामदास की खून से सनी शर्ट बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि:पूर्व मंत्री यासर शाह बोले- सरकार एक जाति की कर रही सत्ता की राजनीति
    Next Article
    समाजवादी पार्टी ने कांशीराम जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष बोले- जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment