Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाजवादी पार्टी ने कांशीराम जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष बोले- जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में सपा ने कांशीराम की 92वीं जयंती को 'पीडीए दिवस' के रूप में मनाया। ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की। कार्यक्रम दोपहर बाद शुरू होकर शाम तक चला। इसकी शुरुआत भंते अनुरुद्ध और सपा नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर तथा कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा, "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।" जिले भर से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम के मन में शोषित और वंचित समाज के लिए पीड़ा थी। वे चाहते थे कि यह समाज अपने हक और हुकूक की लड़ाई लड़े और उसे प्राप्त करे। उन्होंने अपनी अच्छी-खासी जिंदगी छोड़कर वंचित समाज के उत्थान के लिए काम किया। जिलाध्यक्ष ने उनके मिशन 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' को सफल बनाने का आह्वान किया, इसे ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम साहब के अधूरे मिशन को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरा कर रहे हैं। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि अखिलेश यादव ने 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के तहत सभी जातियों को टिकट से लेकर पार्टी संगठन तक में हिस्सेदारी दी है। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश सचिव डॉ. नवल किशोर शाक्य ने मान्यवर कांशीराम को कैडर की राजनीति का जनक बताया। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने बाबा साहब अंबेडकर और कांशीराम के महिला घूंघट मुक्त समाज के सपने का जिक्र किया। सपा के प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम द्वारा दिखाया गया रास्ता ही जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी दिला सकता है और समाजवादी पार्टी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष उसी मार्ग पर चल रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि आज भी पीडीए समाज अगर नहीं जागा तो वो दिन दूर नहीं जब फिर गुलामी की जंजीरों में जकड़े जाओगे। सपा नेता विजय यादव ने कहा आज काशीराम की की जयंती मनाई गई है। हम सब चाहते हैं देश और प्रदेश कैसे आगे बढ़ेगा। देश और प्रदेश तभी आगे बढ़ेगा जब नौजवान आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा भाजपा गांव में एक जमींदार बनाती है उद्योगपति बनाती है। भारत तभी डेवलप हो पाएगा जब गांव का किसान बढ़ेगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, पूर्व चेयरमैन हरीश यादव, जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामविलास माथुर, रामशरण कठेरिया, डॉ. रामकृष्ण राजपूत, भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष युवजन सभा शिवम यादव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा साजिद अली, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नवरंग सिंह यादव, अमन सूर्यवंशी, अनुराग यादव, इजहार खान, राजेंद्र सिंह पाल आदि वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अविनाश सिंह (विक्की), जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव विजेंद्र सिंह यादव प्रधान, अशोक अम्बेडकर, जितेंद्र यादव सिरौली, शीटू यादव, अरविंद कश्यप, जुल्फिकार अब्बास जैदी, मुख्तार आलम, आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में सरसों चोरी के शक में व्यक्ति की हत्या:तीन आरोपी गिरफ्तार, गर्म तवे से मारकर की थी हत्या
    Next Article
    Rashmika Mandanna Instagram: रश्मिका मंदाना ने देवर आनंद देवरकोंडा को किया बर्थडे विश, यादों भरा किस्सा शेयर करते हुए लिखा- काश हम हमेशा ऐसे ही रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment