Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में तेल से भरे टैंकर में भीषण आग:100 फीट ऊंची लपटे उठीं, छाया काले धुंए का गुबार; 25km लंबा जाम

    4 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात मोबिल ऑयल से भरा एक टैंकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। आग हाईवे पर करीब 50 मीटर तक फैल गई। लपटें करीब 100 फीट ऊंची उठ रही थीं। आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। दोनों ओर करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 6 दमकल की गाड़ियों से 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा रात करीब 10 बजे लोंहदा मोड़ के पास हुआ। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा टैंकर तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर से खंभा टूट गया और हाईटेंशन लाइन नीचे लटक गईं। तारों में हुए शॉर्ट-सर्किट से टैंकर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। देखिए 3 तस्वीरें…. हाईवे पर वाहनों की लगी कतार आग की ऊंची लपटों और धुएं के कारण हाईवे पर दहशत फैल गई। दोनों ओर करीब 25 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पथरावां और अजुहा चौकी पुलिस फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने करीब 2 घंटे में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बचे गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। टैंकर (नंबर UK 18CA 7162) में ड्राइवर सुधीर सिंह और क्लीनर विनीत पुत्र जयवीर सिंह सवार थे। दोनों समय रहते बाहर निकल गए। सुधीर और विनीत औरैया में रूपपुर गांव के रहने वाले हैं। टैंकर दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी ट्रक चालक योगेंद्र ने बताया, टैंकर मेरी गाड़ी के आगे चल रहा था। अचानक वह अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। टैंकर में दो लोग सवार थे। जो नीचे उतरकर भाग गए। मैं ट्रक लेकर कोलकाता जा रहा था। ---------------------------- ये भी पढ़े… टीचर पति को पीटा, जमकर थप्पड़ मारे:सीतापुर में बुर्का पहनकर जासूसी करने पहुंची पत्नी; महिला टीचर से अवैध संबंध का आरोप सीतापुर में पत्नी ने टीचर पति को बीच सड़क पर जमकर पीटा। महिला टीचर से अवैध संबंध का आरोप लगाकर उसे कई थप्पड़ मारे। फिर कॉलर पकड़कर घसीटा। भीड़ ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार शाम को पत्नी बुर्का पहनकर पति की जासूसी करने पहुंची थी। तभी उसने पति को महिला टीचर के साथ जाते हुए देखा। पत्नी ने पति का कॉलर पकड़कर रोका। पति की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UGC के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना का प्रदर्शन:अलीगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले– दिल्ली में 8 मार्च को होगा आंदोलन
    Next Article
    धमाके की धमकी मामले में दर्ज हुआ मुकदमा:आजमगढ़ जिला जज के निर्देश पर मुकदमा तमिलनाडु सरकार द्वारा EWS आरक्षण लागू करने के विरोध में धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment