Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत:आमने-सामने टकराईं बाइकें, तीन युवक गंभीर घायल

    8 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्रयागराज के SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात 11:30 बजे हुआ हादसा हादसा बाजापुर मोड़ के पास सोमवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान चरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले समर सिंह (24) और कड़ाधाम के फरीदागंज के रहने वाले हंसराज यादव (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि समर सिंह रिश्तेदारी में दावत खाने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर हंसराज यादव अपने 13 साल के बेटे सौरभ यादव समेत तीन लोगों के साथ सवार होकर मंझनपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाजापुर मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। अस्पताल में दोनों बाइक चालकों की मौत टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हंसराज के बेटे सौरभ समेत तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। SRN अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज सीओ सदर सौरभ सामंत ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का प्रयागराज के SRN अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में मुफ्त सर्जिकल सामान भी मरीजों को नहीं मिला:ग्लव्स-गाउन खरीदने बाहर भेजा, दो मरीजों से 6500 रुपए खर्च कराने का आरोप
    Next Article
    लखनऊ होकर तीन रूटों पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें:18 नवंबर को सहरसा, बरौनी और रक्सौल से होंगी रवाना; जनरल-स्लीपर कोच बढ़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment