Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में दो छिनैती घटनाओं का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार:ऑटो में बैठी महिलाओं को बनाता था निशाना, दो मंगलसूत्र बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस ने चार दिनों के भीतर दो थाना क्षेत्रों में हुई छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से छीने गए दो मंगलसूत्र बरामद किए हैं। पहली घटना 9 मार्च को हुई थी, जिसकी शिकायत 11 मार्च को सराय अकिल थाने में दर्ज कराई गई। पीपलगांव झलवा, प्रयागराज की पूजा अग्रहरि पत्नी ओम प्रकाश ने बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे ऑटो से धारूपुर जा रही थीं। जरैनी गांव के पास सफेद अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर उनका सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। दूसरी घटना 13 मार्च को करारी थाना क्षेत्र में हुई। सराय अकिल थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र सूरजबली ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी गुड़िया देवी शादी समारोह से ई-रिक्शा से अपने घर टांडा सैनी जा रही थीं। लक्ष्मणपुर तिराहे के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। दोनों मामलों में कौशांबी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देश पर घटनाओं के खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छिनैती की घटनाओं में शामिल एक आरोपी को तिल्हापुर से नहर मार्ग होकर इमली गांव के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रयागराज जनपद के कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी सेमरी गांव निवासी मोहम्मद सैफ उर्फ बाटे पुत्र शहर अबरार के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल और छीने गए दो मंगलसूत्र बरामद किए गए हैं। इस घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सैफ उर्फ बाटे के खिलाफ प्रयागराज और कौशांबी जनपदों में चोरी और छिनैती के कुल चार मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:अमेठी पुलिस ने मनोज उर्फ रामदत्त को दबोचा, कई मुकदमे दर्ज
    Next Article
    बलरामपुर में शौचालय केयरटेकर महिलाओं का मानदेय रुका:महीनों से भुगतान न मिलने पर आर्थिक संकट, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment