Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में शौचालय केयरटेकर महिलाओं का मानदेय रुका:महीनों से भुगतान न मिलने पर आर्थिक संकट, आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जनपद की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत केयरटेकर महिलाओं को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। इन महिलाओं पर शौचालयों की साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी है। इस मामले में सामुदायिक शौचालय केयरटेकर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया है। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार के स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद केयरटेकरों को समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा है। संबंधित विभागों और समूहों की अनदेखी के चलते भुगतान में लगातार देरी हो रही है। मानदेय न मिलने से केयरटेकर महिलाओं के परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें रोजमर्रा के खर्च पूरे करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि वे सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन उन्हें उनके श्रम का उचित पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से लंबित मानदेय का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो केयरटेकर महिलाएं आंदोलन करने को बाध्य होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में दो छिनैती घटनाओं का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार:ऑटो में बैठी महिलाओं को बनाता था निशाना, दो मंगलसूत्र बरामद
    Next Article
    वृंदावन में सनातनी नव संवत्सर शोभायात्रा:धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया डोलाओं का पूजन, शंकराचार्य मुद्दे पर बोले- राजनीति पर मैं नहीं बोलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment