Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में विवाहिता दो बच्चों संग लापता, जीजा पर आरोप:भाई ने बहन और बच्चों को गायब करने की शिकायत दर्ज कराई

    12 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई है। इस मामले में विवाहिता के भाई ने अपने जीजा पर बहन और बच्चों को गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मंहगांव चौकी अंतर्गत बसेढ़ी उपहर की है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उमरछा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को संदीपन घाट थाना पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन सत्यवती प्रजापति की शादी फरवरी 2018 में बसेढ़ी उपहर निवासी अनंत कुमार से हुई थी। सत्यवती के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 6 साल और 2 साल है। सत्येंद्र कुमार के अनुसार, उनके बहनोई अनंत कुमार कोई काम नहीं करते हैं और केवल शादी-विवाह में गाड़ियां चलाने का काम करते हैं। इससे घर का खर्च नहीं चलता था, और सत्येंद्र अपनी बहन को हर महीने कुछ पैसे भेजते थे। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को उनकी बहन पति की प्रताड़ना से तंग आकर कहीं चली गई। अनंत कुमार ने सत्येंद्र को अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना दी थी। लगभग दो दिनों तक रिश्तेदारों में और अन्य जगहों पर तलाश करने के बाद भी सत्यवती और उनके दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका जताते हुए सत्येंद्र कुमार ने अपने बहनोई अनंत कुमार के खिलाफ बहन सत्यवती और दोनों बच्चों को गायब करने की लिखित शिकायत की है। इस पूरे मामले पर संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र मिल गया है। पुलिस टीम को अनंत कुमार को थाने बुलाकर पूछताछ के लिए भेजा गया है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में शुद्धिकरण के बाद संतोष शुक्ला की घर वापसी:वैदिक मंदिर में शुद्धिकरण के बाद हिंदू धर्म में शामिल
    Next Article
    चित्रकूट में युवक ने लगाई फांसी:अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment