Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में युवक ने लगाई फांसी:अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

    14 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव में शनिवार शाम एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान दिनेश उर्फ राजा के रूप में हुई है। उसके पिता भोला ने बताया कि वह अपनी पत्नी की दवा करवाने राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। घर पर दिनेश और उसकी पत्नी मौजूद थे। पत्नी पास के ही गांव स्थित अपने मायके चली गई, जिसके बाद दिनेश घर पर अकेला था। शाम को जब भोला घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक दरवाजा खोलने का प्रयास करने के बाद, पिता खपरैल के रास्ते घर के अंदर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि दिनेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि युवक की मौत फांसी लगाने से हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में विवाहिता दो बच्चों संग लापता, जीजा पर आरोप:भाई ने बहन और बच्चों को गायब करने की शिकायत दर्ज कराई
    Next Article
    मैनपुरी में 'मनरेगा बचाओ चौपाल' का आयोजन:जिलाध्यक्ष बोले- पहले जवान, अब किसान-मजदूरों को खत्म कर रही सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment