Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में यमुना नदी में 5 युवक बहे:2 की डूबने से मौत, 3 को बचाया, नहाते समय हादसा

    14 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पांच युवक नदी में स्नान करने गए थे, जिनमें से तीन किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। नाविकों और मछुआरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान छेकवा गांव निवासी कुलदीप (20) पुत्र देवनारायण और शिवम (17) पुत्र जग्गू के रूप में हुई है। उनके साथ स्नान करने गए रविंद्र (16), हसन (15) और आर्यन (12) सुरक्षित बाहर निकल आए। ये पांचों युवक मंगलवार दोपहर अपने घर के पास स्थित यमुना नदी में नहाने गए थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण कुलदीप और शिवम तेज धारा में बह गए। उनके साथियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घाट पर मौजूद नाविकों तथा मछुआरों को घटना की जानकारी दी। दो घंटे चला रेस्क्यू सूचना मिलने पर स्थानीय लोग, मृतकों के परिजन और सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नाविकों और मछुआरों की मदद से लगभग दो घंटे के बचाव अभियान के बाद दोनों युवकों के शवों को यमुना नदी से निकाला जा सका। सराय अकिल थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शवों को नदी से निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, प्रेग्नेंट हुई:न्यूड वीडियो बनाए, 6 महीने तक ब्लैकमेल किया; बाग की रखवाली करती है फैमिली
    Next Article
    कांस्टेबल के किस करने पर ट्रांसजेंडर बोला- मुझे प्राब्लम नहीं:कानपुर में स्टोरी लगाकर कहा- मजाक में हो गया, इसमें उनकी कोई गलती नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment