Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांस्टेबल के किस करने पर ट्रांसजेंडर बोला- मुझे प्राब्लम नहीं:कानपुर में स्टोरी लगाकर कहा- मजाक में हो गया, इसमें उनकी कोई गलती नहीं

    16 hours ago

    1

    0

    आनंदेश्वर मंदिर के पार्किंग एरिया में रील बनाते समय कांस्टेबल द्वारा ट्रांसजेंडर को किस करने के मामले मे मंगलवार को ट्रांसजेंडर ने एक स्टोरी पोस्ट की है। ट्रांसजेंडर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट की गई स्टोरी में लिखा कि जब मुझको कोई प्राब्लम नहीं है किस कराने में तो लोग पुलिस प्रशासन को उल्टा सीधा क्यों बोल रहे हैं। हो गया…मुझसे मजाक इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। फिलहाल ट्रांसजेंडर ने रील को डिलीट कर दिया है। फिलहाल ट्रांसजेंडर ने अपनी पोस्ट में कांस्टेबल को बचाने का प्रयास किया है। वर्दी में किया था किस रविवार को ट्रांसजेंडर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक रील पोस्ट की थी, जिसमें रील बनाते समय एक कांस्टेबल ट्रांसजेंडर को किस कर रहा था। वीडयो में गाना लगा था कि छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…। वीडयो वायरल होने के बाद पुलिस की वर्दी में किस करने को लेकर सवाल उठने लगे थे। जिसके बाद कांस्टेबल ने पोस्ट पर लिखा कि बहुत प्राब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई है। प्लीज इसे डिलीट कर दो। इसके बाद कांस्टेबल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी को भी डिलीट कर दिया। कांस्टेबल पर कोई कार्रवाई नहीं मामले में ट्रांसजेंडर को भले ही कोई आपत्ति न हो लेकिन पुलिस विभाग ने कांस्टेबल पर कोई कार्रवाई नहीं की है। विभाग मामले को दबाने में जुटा हुआ है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कांस्टेबल ग्वालटोली थाने का है या फिर मंदिर आयोजन में पुलिस लाइन से लगाए गए पुलिसकर्मियों में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में यमुना नदी में 5 युवक बहे:2 की डूबने से मौत, 3 को बचाया, नहाते समय हादसा
    Next Article
    आगरा में रोडवेज बस का ब्रेक फेल:खेरिया मोड़ के पास कई वाहनों को चपेट में लिया, अफरा-तफरी मची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment