Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में युवक ट्रेन के आगे लेटा:सिराथू स्टेशन पर हादसा, पुलिस ने शव हटाया; शिनाख्त नहीं हो पाई

    2 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ट्रेन के आगे लेट गया। तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। युवक स्टेशन पर काफी देर से टहल रहा था। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन को आता देख वह अचानक पटरियों पर लेट गया। घटना के बाद ट्रेन कुछ दूर आगे जाकर रुकी। ट्रेन के लोको पायलट ने खंभा नंबर नोट कर रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने यह जानकारी आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों के साथ जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पटरियों से हटवाकर किनारे करवाया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक उस ट्रैक पर रेल मार्ग बाधित रहा। पुलिस अब शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। घटना के दो घंटे बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। युवक ने नीले रंग की शर्ट और आसमानी रंग की जींस पहन रखी थी। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संघमित्रा बौद्ध विहार अंबेडकर पार्क में बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन:बुद्ध ने बिना किसी अस्त्र के शांति दूत बनकर पूरी दुनिया में किया धर्म का विस्तार
    Next Article
    युवती ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान:प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी, परिजनों ने कर दिया था इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment