Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरानी जहाज ने श्रीलंका आने की इजाजत मांगी, नहीं मिली:श्रीलंका बोला- जहां हो वहीं रहो, मदद भेज देंगे; अमेरिका ने अबतक 20 ईरानी वॉरशिप डुबोए

    11 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इस बीच श्रीलंका ने बताया है कि ईरान का एक जहाज उसके समुद्री इलाके में मौजूद है, लेकिन उसे बंदरगाह पर रुकने की इजाजत नहीं दी गई है। यह जानकारी श्रीलंका सरकार के एक प्रवक्ता ने दी। श्रीलंका के दो अधिकारियों के मुताबिक, यह जहाज राजधानी कोलंबो से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण में समुद्र में खड़ा है। जहाज ने बुधवार को बंदरगाह पर रुकने की इजाजत मांगी थी, लेकिन सरकार ने उसकी यह मांग ठुकरा दी। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि श्रीलंका उस ईरानी जहाज को कुछ मानवीय मदद दे रहा है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि वो सैन्य जहाज है या व्यापारिक जहाज। यह घटना ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने श्रीलंका के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्र में ईरान की नौसेना के एक जहाज को डुबा दिया था। बीते 6 दिन में अमेरिका ईरान के 20 वॉरशिप डुबा चुका है। वहीं, अल जजीरा के मुताबिक, इजराइल-अमेरिका ने अब तक ईरान में 5000 से ज्यादा बम गिराए हैं, वहीं 20 ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया है। इन हमलों में 1 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ईरान ने भी पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बने अमेरिकी बेस पर हमला किया है। ईरान के खिलाफ हमले के 100 घंटे पूरे होने पर अमेरिका ने वीडियो जारी किया… 18 फरवरी को भारत आया था ईरानी जहाज अमेरिका ने बुधवार को भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। श्रीलंका की नौसेना के अनुसार अब तक 87 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 32 लोगों को बचा लिया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक करीब 60 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। यह ईरानी जहाज 18 फरवरी को भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) और MILAN-2026 मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने आया था। 25 फरवरी को यह भारत से रवाना हुआ था। जब इस पर हमला हुआ तब यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो ने किसी जहाज को युद्ध में निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका अब तक ईरान के 20 वॉरशिप को समुद्र में डुबो चुका है। ईरानी युद्धपोत पर हमले का वीडियो… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल चुनाव: वोट डालकर PM कार्की बोलीं- मेरा रोल खत्म:अबतक 24% वोटिंग; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला
    Next Article
    कौशांबी पुलिस लाइन में एसपी संग होली, VIDEO:पुलिसकर्मियों ने एसपी राजेश कुमार को कंधे पर उठाकर डांस किया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment