Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी पुलिस ने 15 हजार का इनामी आरोपी पकड़ा:युवक की हत्या करके था फरार, पांच पहले ही जा चुके हैं जेल

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी की चरवा थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला बीते 20 अगस्त को चरवा थाने के रातगहा निवासी रमनी देवी पत्नी स्वर्गीय राम लाल द्वारा दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया था कि 19 अगस्त को उनका नाती अंकुश दवा लेने घर से निकला था। डॉक्टर के घर के पास से गांव के ही सूरज, विजय, रोहित और अन्य लोगों ने उसे घसीटकर अपने घर के अंदर ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। चरवा थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना में शामिल पांच आरोपियों को कौशांबी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। छठवें आरोपी की तलाश थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए इनामी आरोपी सुमन प्रकाश पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ निवासी रातगहा को कौशांबी के तेरहमील के पास से गिरफ्तार किया। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में संजू बाबा बोले- ओए मामू, बात सुन:पौधा लगाने का, पानी बचाने का; विधायक राजेश्वर सिंह के साथ निकाला रोड शो
    Next Article
    आगरा में 7 महीने से मानदेय न मिलने पर सुसाइड:ग्राम रोजगार सेवक ने व्हाट्सएप पर भेजी था पत्र, नहीं मिला समाधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment