Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी पुलिस ने मवेशियों से लदे कंटेनर को पकड़ा:132 मवेशी बरामद, कई चोटिल; चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

    18 hours ago

    1

    0

    कोखराज थाना पुलिस ने बीती रात एक कंटेनर से वध के लिए ले जाए जा रहे 132 मवेशियों को बरामद किया। इस मामले में कंटेनर के चालक और परिचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि हाईवे के रास्ते एक कंटेनर में मवेशियों को वध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी की और सिहोरी टोल प्लाजा के पास कंटेनर को रोक लिया। एएसपी कौशांबी राजेश कुमार सिंह के अनुसार, कंटेनर की जांच में 132 मवेशी (भैंस और उसके बच्चे) बरामद हुए। इनमें से कई जानवर चोटिल थे। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक जाकिर और खलासी नाजिब, निवासी बरनावां, थाना बिनौला, जिला बागपत को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इन मवेशियों को बिहार से मेरठ ले जा रहे थे। बरामद मवेशियों को पशुपालकों के हवाले कर दिया गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। पुलिस अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में चाचा ने भतीजी को कुएं में फेंका:तीन साल की बच्ची की मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
    Next Article
    एटा में पानी की टंकी का वाल्व लीक:सुनहरी नगर पार्क में भरा पानी, मरम्मत का काम शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment