Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में चाचा ने भतीजी को कुएं में फेंका:तीन साल की बच्ची की मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

    20 hours ago

    1

    0

    भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के दानुपुर पश्चिम पट्टी स्थित राजस्व गांव सोनघड़ी में बुधवार को एक घटना सामने आई। आरोप है कि चचेरे चाचा रंजीत उर्फ नन्हे ने तीन वर्षीय आंचल (पुत्री राजू बिंद) को कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों की सहायता से बच्ची को कुएँ से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुरियावां मनीष कुमार द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी सिटी अशोक कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी रंजीत उर्फ नन्हे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत बच्ची के परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरएसपी अध्यक्ष पंकज धवरैया की तबीयत बिगड़ी:यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में दे रहे धरना, डॉक्टर-अधिकारी मौके पर पहुंचे
    Next Article
    कौशांबी पुलिस ने मवेशियों से लदे कंटेनर को पकड़ा:132 मवेशी बरामद, कई चोटिल; चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment