Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.60 लाख:मुकदमा दर्ज कराने पर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट, गाड़ी से कुचलने का प्रयास

    13 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र में दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पहले गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया और फिर घर में घुसकर मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार, लहना गांव निवासी चैतु सरोज और सैदलीपुर गांव के तीरथ लाल से लहना गांव के ही अली अब्बास नामक युवक ने पांच महीने पहले दुबई में नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके लिए उसने 2.60 लाख रुपये लिए थे। अली अब्बास ने चैतु सरोज को दुबई भेज दिया, लेकिन वहां उसे नौकरी नहीं मिली। थक-हारकर चैतु सरोज किसी तरह घर वापस आ गया। उसने अली अब्बास से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन पैसे नहीं मिले। पैसे न मिलने पर चैतु सरोज ने अपनी पत्नी ज्ञानमति के साथ बुधवार को करारी पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने से नाराज आरोपी अली अब्बास ने गुरुवार को उसे जान से मारने की नीयत से गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। जब यह प्रयास असफल रहा, तो उसी शाम आरोपी अपने साथियों के साथ चैतु के घर में घुस गया। घर में घुसकर आरोपी और उसके साथियों ने चैतु सरोज और उसकी पत्नी ज्ञानमति के साथ मारपीट की। इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पीड़ित ने शुक्रवार को करारी थाना पुलिस से की है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी नगर पंचायत कार्यालय कूड़े के ढेर पर:बदबू से छात्र-दुकानदार परेशान, विरोध पर मिल रहे नोटिस
    Next Article
    एसपी ने पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़, शारीरिक दक्षता जांची:अमेठी में भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों का भी निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment