Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशाम्बी में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर:जिला कोर्ट परिसर में नागरिकों को मिलेगी कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ

    9 hours ago

    1

    0

    कौशाम्बी में 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में एक मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में आयोजित होगा। जनपद न्यायाधीश जे.पी. यादव ने न्यायालय सभागार में इस शिविर के सफल आयोजन के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। जनपद न्यायाधीश ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियाँ समय पर पूरी कर ली जाएँ। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया, ताकि अधिकतम लोग लाभान्वित हो सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था मिश्रा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है। शिविर के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाएगा। यह मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल, अधिशासी अभियंता विद्युत और जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में सुरक्षा को लेकर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल:DSP बोले- 6 कार्यक्रमों में 300 पुलिसकर्मी थे तैनात, कई कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे सपा अध्यक्ष
    Next Article
    आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री अनिल राजभर:सनातन और हिंदू धर्म की रक्षा की सुहेलदेव राजभर ने लड़ी थी लड़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment