Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशाम्बी में सोते समय परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश:कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिजन एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे

    21 hours ago

    1

    0

    कौशाम्बी में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार को घर में सोते समय जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज परिजन एसपी कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। पीड़ित विजय केसरवानी ने राजेश कुमार सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 1 मार्च की रात करीब 2 बजे गांव के विकास तिवारी पुत्र कंधई तिवारी, ललई पुत्र कंधई लाल और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान में आग लगा दी। उस समय विजय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी विकास की मां रंजना और बहन सोनी भी लगातार गालियां दे रही हैं और जान से मारने की धमकी दे रही हैं। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी विकास तिवारी को पहले ही जिलाधिकारी द्वारा छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था, इसके बावजूद उसने इस घटना को अंजाम दिया। कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिवार गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एएसपी राजेश कुमार सिंह से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'छोटा विलेन नहीं...अच्छा इंसान बनूंगा':लखनऊ में इंस्पेक्टर से अभद्रता करने वाला इन्फ्लुएन्सर गिरफ्तार, मांगी माफी
    Next Article
    CSJMU में एलुमनाई ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र:बोले-मैनेजमेंट सिर्फ डिग्री नहीं, सही फैसले लेने की कला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment