Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशाम्बी में दबंगों ने गिराई निर्माणाधीन दीवार:दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, पीड़ित एसपी से करेगा शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    कौशाम्बी जिले में चरवा थाना क्षेत्र के बरोलहा बरियावा गांव में दबंगों ने एक युवक की निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने का निर्णय लिया है। यह घटना चरवा थाना क्षेत्र के बरोलहा बरियावा गांव की है। बीरेंद्र सिंह पुत्र जयराम सिंह ने चरवा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपनी भूमिधरी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे। 19 मार्च की रात कुछ दबंगों ने उनकी 4 फीट ऊंची निर्माणाधीन दीवार को ध्वस्त कर दिया। बीरेंद्र सिंह के मुताबिक, जमुना प्रसाद, दशरथ प्रसाद, रामू, सोनू, नत्थू (जमुना प्रसाद के पुत्र), संजय और रविन्द्र (दशरथ के पुत्र) ने मिलकर यह दीवार गिराई। सुबह जब बीरेंद्र सिंह ने अपनी दीवार टूटी हुई पाई, तो उन्होंने तत्काल चरवा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी।शिकायत दर्ज कराने के बावजूद, चरवा थाना पुलिस ने चार दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने रविवार को दोबारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि यदि इस बार भी कोई समाधान नहीं निकलता है, तो वह सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे। इस पूरे मामले पर चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है और जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में गाली-गलौज पूछने पर भड़की हिंसा:लोधा में दो भाइयों पर हमला, एक आरोपी जेल
    Next Article
    मां-बेटे के बाद अब बाप की भी मौत:लखनऊ में तीनों ने खाया था जहर, सुसाइड नोट सवालों के घेरे में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment