Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली-राजस्थान में बूंदाबांदी:यूपी में काेहरा, उड़ीसा में तीसरे तूफान का अलर्ट; एमपी के 19 शहरों में ठंड

    15 hours ago

    1

    0

    कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार की रात बर्फबारी हुई। इससे रविवार को मैदानी इलाकों में ठंड पड़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में अगले दो दिन बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली और राजस्थान में हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। दिल्ली के अलावा 10 जिलों में बादल छाए हैं। यहां हल्की बारिश का यलो अलर्ट है। यूपी के 15 शहरों में घना कोहरा छाने से सुबह के समय विजिबिलिटी काफी रही। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। मध्य प्रदेश के 19 जिलों में पारा 15 डिग्री से कम है। अनूपपुर के अमरकंटक में सबसे कम 10.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इधर, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान बन सकता है। चक्रवात बना तो इसका नाम 'अकवान' रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है। यह एक महीने में बंगाल की खाड़ी से उठा तीसरा तूफान होगा। सैटेलाइट मैप में देखें चक्रवात की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से तेज होगी सर्दी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शनिवार को राजस्थान में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को भी बीकानेर के साथ जयपुर संभाग के 10 जिलों में बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: पहाड़ों पर बर्फबारी से 19 शहरों में बढ़ी ठंड; 20 नवंबर के बाद बारिश के आसार मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद बारिश का एक दौर आ सकता है। मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवातीय तूफान के कारण ऐसा होने का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश में ठंड का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मौसम में ठंडक घुली हुई है। रात और सुबह के समय ज्यादा सर्दी महसूस हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 10 जिलों में 16°C से नीचे तापमान, अगले 2 दिन मौसम ड्राई रहेगा छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सरगुजा में सबसे कम 11.4°C तापमान रहा। वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज में पारा 13.4°C और बालोद में 13.6°C दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: पश्चिमी इलाकों में घना कोहरा यूपी में सर्दी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ठंड बढ़ने लगी है। रविवार को लखनऊ, कानपुर, संभल, शामली, मऊ, बाराबंकी, उन्नाव समेत 15 शहरों में सुबह कोहरा रहा। वहीं शनिवार को करीब 25 शहर घने कोहरे की चपेट में रहे। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 4 जिलों में बारिश के आसार, जालंधर में बूंदाबांदी पंजाब के चार जिलों में आज 15 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच जालंधर में सुबह हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- बंदर ने की ₹500 के नोटों की बारिश:ईमेल बंद हुआ तो नाचने लगे लोग; हाथों के बल 134km चल रहा शख्स
    Next Article
    पीएम मोदी ने खरीदी कर्नाटक सीएम की टिकट:डीके शिवकुमार ने बताया- मेरे पास पैसे नहीं था; दोनों ने मेट्रो में सफर किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment