Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी ने खरीदी कर्नाटक सीएम की टिकट:डीके शिवकुमार ने बताया- मेरे पास पैसे नहीं था; दोनों ने मेट्रो में सफर किया था

    12 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि मेट्रो यात्रा के दौरान उनके पास टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपना टिकट खरीदने के लिए कहा। इसके बाद मोदी ने उनका टिकट भी अपने स्मार्ट कार्ड से स्वाइप करके खरीदा। यह किस्सा शिवकुमार ने पत्रकारों के साथ पिंक लाइन मेट्रो में यात्रा के दौरान सुनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने 13 नवंबर को बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया था। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMRCL) की विज्ञप्ति के अनुसार, शिवकुमार ने केंगेरी से किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी तक मेट्रो में सफर किया। राजनीतिक मतभेद विकास में बाधा न बनें प्रधानमंत्री के हावभाव और उद्घाटन के दौरान हुई सौहार्दपूर्ण बातचीत पर शिवकुमार से सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में विकास और सहयोग के रास्ते में राजनीतिक मतभेद बाधा नहीं बनने चाहिए। शिवकुमार ने कहा, “देखिए, हम सभी को देश के हित में मिलकर काम करना होगा। मैंने कल भी कहा था कि राजनीति चुनाव लड़ने तक सीमित रहनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “राजनीति की बात हो तो राजनीति करें। क्या विकास और राजनीति के बीच अंतर नहीं होना चाहिए?” मोदी ने 13 नवंबर को पिंक लाइन का उद्घाटन किया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया था। इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का हाथ पकड़ा और मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद दोनों ने साथ में मेट्रो यात्रा की। प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन के बाद शुक्रवार को शिवकुमार, बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और BJP सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ मेट्रो में सफर किया था। पूरी खबर पढ़ें… कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक जाएगी लाइन बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक जाएगी। इस रूट को करीब 3,470 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। पिंक लाइन शुरू होने से बेंगलुरु में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। लोगों को इस रूट पर रोजाना आने-जाने में आसानी होगी। इससे यात्रा का समय भी कम होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पहले टिकट काउंटर से मेट्रो टिकट लिया था। मेट्रो में यात्रा के दौरान दोनों नेता साथ में बातचीत करते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो की सभी सेवाओं का खुद इस्तेमाल करके देखा। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… IPL फाउंडर ललित मोदी अब ब्रिटिश नागरिक:सितंबर में नागरिकता मिली, 16 साल से लंदन में हैं; भारतीय नागरिकता 2025 में ही खत्म हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी अब भारतीय नहीं ब्रिटिश नागरिक हैं। उन्होंने को पोस्ट करके बताया कि 15 सितंबर 2026 को उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिल गई थी। उनकी भारतीय नागरिकता 2 साल पहले ही खत्म हो गई थी। मार्च 2025 में उन्होंने पैसिफिक आइलैंड देश वानुअतु की नागरिकता ली थी। बाद में वहां के पीएम ने उनका पासपोर्ट कैंसिल करवा दिया था। पीएम ने कहा था कि ललित प्रत्यर्पण से बचने नागरिकता ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली-राजस्थान में बूंदाबांदी:यूपी में काेहरा, उड़ीसा में तीसरे तूफान का अलर्ट; एमपी के 19 शहरों में ठंड
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:कॉकरोच पार्टी ने किया संगठन का विस्तार, 10 राज्यों और क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त, कोऑर्डिनेशन कमेटियां भी बनाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment