Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में 15 लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:बोलेरो से ले आकर बिहार में करते थे सप्लाई

    7 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर पुलिस ने पटहेरवा थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से बिहार ले जाई जा रही करीब 15 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई काजीपुर कट के पास चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने एक बोलेरो (नंबर BR06Q3832) को रोककर तलाशी ली, जिसमें 24 बंडल रॉयल स्टैग (144 बोतल), 24 पेटी ऑफिसर च्वाइस (1152 पाउच) और 14 बंडल किंगफिशर बीयर (168 कैन) मिली। बरामद शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से बिहार के मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी राजकिशोर कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वहां शराब की अधिक मांग है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश से इसकी तस्करी की जाती है। तस्कर पुलिस से बचने के लिए मुर्गा ढोने वाली जालीदार बोलेरो का इस्तेमाल करते थे। वे शराब की पेटियों को मुर्गों के बीच छिपाकर रखते थे, ताकि चेकिंग के दौरान संदेह न हो। पटहेरवा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं:अफवाहों से लोग परेशान, उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए 7 रिफिल बाद ई-केवाईसी अनिवार्य
    Next Article
    गाजीपुर में 25,085 गैस सिलेंडर का स्टॉक:डीएम ने बिक्री, बुकिंग के आंकड़े जारी किए, जमाखोरी पर कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment