Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 25,085 गैस सिलेंडर का स्टॉक:डीएम ने बिक्री, बुकिंग के आंकड़े जारी किए, जमाखोरी पर कार्रवाई के निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने नवीनतम आंकड़े जारी किए हैं। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के अनुसार, 15 मार्च 2026 को जिले में कुल 25,085 घरेलू गैस सिलेंडर स्टॉक में थे। 14 मार्च को जिले में 8,371 सिलेंडरों की बिक्री हुई, जबकि 12,841 सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज की गई। इन आंकड़ों के आधार पर सभी गैस एजेंसियों की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि एजेंसियां उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार नियमानुसार होम डिलीवरी के माध्यम से गैस आपूर्ति कर रही हैं। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी उपजिलाधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्कूलों में मिड-डे मील व्यवस्था को प्रभावित न होने देने पर जोर दिया। सभी प्रधानाध्यापकों को कम से कम तीन दिन पहले गैस सिलेंडर बुक करने का निर्देश दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक को आपसी समन्वय से किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीएम ने गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए, जिनका अनुपालन हो चुका है। जिलाधिकारी ने घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग या ओटीपी के दुरुपयोग की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में, जिला पूर्ति अधिकारी ने भी विक्रय अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर एजेंसियों पर सूचना प्रदर्शन और संपर्क नंबर सक्रिय रखने के निर्देश दिए। आपूर्ति विभाग की टीम गैस एजेंसी गोदामों और होम डिलीवरी वाहनों की नियमित जांच कर रही है। उपभोक्ता किसी भी शिकायत के लिए ऑयल कंपनियों के टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 या जिला आपदा कंट्रोल रूम 0548-2224041 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में 15 लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:बोलेरो से ले आकर बिहार में करते थे सप्लाई
    Next Article
    वंचित वर्गों के सम्मान से ही PDA सम्मेलन की सार्थकता:सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कांशीराम को भारत रत्न देने की दोहराई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment