Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में 34 अपराधी जिला बदर:10 थानाक्षेत्रों के आरोपी जनपद की सीमा से बाहर निकाले गए

    18 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कुल 34 व्यक्तियों को जिला बदर किया गया है। सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर इन सभी आरोपियों को निर्धारित अवधि के लिए कुशीनगर जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है। प्रशासन ने बताया कि इन व्यक्तियों की गतिविधियां जनहित और लोकशांति के प्रतिकूल पाई गई थीं। लगातार मिल रही शिकायतों और आपराधिक प्रवृत्तियों के मद्देनजर विधिक प्रावधानों के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदेश के अनुसार, जिला बदर किए गए ये व्यक्ति निष्कासन अवधि में सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना कुशीनगर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। आदेश की अवहेलना करने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दोहराया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी। जिला बदर किए गए अभियुक्तों में अमरजीत, प्रमोद, जिला गोड़, सतीश उर्फ रामसतीश, सत्येंद्र, राम केवल, आकाश साहनी, दीपक, कमलेश तिवारी, भोला उर्फ समीम, मुन्ना उर्फ आलमीन, रामनिवास, रमेश, मूरत, शैलेन्द्र सिंह, विनय यादव, अंजुन अली, धर्मेन्द्र, रविन्द्र कुमार, दिलीप, आमिर हसन, सोनू चौहान, साधू उर्फ कमलेश, समरजीत सिंह उर्फ गोल्डी, ताहिर, चन्द्रभूषण यादव, रामअषीश यादव, अभय, विवेक कुषवाहा, अनिल, पंकज सिंह, अमित सिंह, विशाल सिंह और शमसुद्दीन शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने मेंहदावल थाने का निरीक्षण किया:कहा- होली-ईद पर एलर्ट रहें, फरियादियों की समस्या सुनने के दिए निर्देश
    Next Article
    भारतीय किसान यूनियन का सुल्तानपुर में प्रदर्शन:बोले- किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा प्रशासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment