Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय किसान यूनियन का सुल्तानपुर में प्रदर्शन:बोले- किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा प्रशासन

    16 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने शनिवार को सुल्तानपुर में मासिक किसान पंचायत का आयोजन किया। पंचायत के बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने जिला प्रशासन पर किसानों का शोषण करने और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान न करने का आरोप लगाया है। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित रुपेश शुक्ला ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा किसान-मजदूरों का शोषण जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं से जुड़े मांग पत्रों को गंभीरता से नहीं ले रहा है और उन्हें अनदेखा कर रहा है। पंडित शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस दौरान यह भी घोषणा की गई कि मई महीने में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत की किसान महापंचायत सुल्तानपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें पूरे अयोध्या मंडल से लगभग 10,000 किसान पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिसकी तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए मांग पत्र में प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उनके समाधान की मांग की गई है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव दिनेश सिंह, जिला अध्यक्ष राम विशाल मौर्य, वरिष्ठ जिला प्रवक्ता धर्मराज त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश पांण्डेय, प्रदेश सचिव पंडित रमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवशरण वर्मा, जयसिंहपुर तहसील अध्यक्ष अजय शंकर पाण्डेय, लंभुआ तहसील अध्यक्ष लाल जी शुक्ला, ब्लॉक प्रभारी अरविंद कुमार, जिला सचिव देवव्रत श्रीवास्तव, दिलीप तिवारी, अयोध्या मंडल उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश और पिंटू चौबे, रामसरोवर मिश्रा, संत शिव भक्त उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में 34 अपराधी जिला बदर:10 थानाक्षेत्रों के आरोपी जनपद की सीमा से बाहर निकाले गए
    Next Article
    वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने का मौका, रविवार को बूथडे:SIR के तहत सभी बूथ पर बीएलओ मिलेंगे, मौके पर मिलेंगे फॉर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment