Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में डुप्लीकेट मतदाता फीडिंग धीमी:दो एडीओ पंचायत से जवाब-तलब, कार्रवाई की चेतावनी

    10 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025-26 की तैयारियों के बीच संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग में धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) वंदिता श्रीवास्तव ने विकास खंड नेबुआ नौरंगिया और खड्डा के सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) से स्पष्टीकरण मांगा है। उप जिलाधिकारी ने 9 फरवरी 2026 को एक पत्र जारी कर बीएलओ द्वारा सत्यापित संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्राप्त कर एसडीएम/एईआरओ लॉगिन आईडी से राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। आरोप है कि बार-बार निर्देश के बावजूद इस कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। आंकड़ों के अनुसार, 11 फरवरी 2026 तक नेबुआ नौरंगिया विकास खंड में 76,133 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में से केवल 39,685 का सत्यापन हो पाया था, जबकि ऑनलाइन फीडिंग मात्र 7,888 मतदाताओं की ही पूरी हुई। इसी तरह, खड्डा विकास खंड में 70,154 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में से केवल 9,448 का सत्यापन और 3,910 मतदाताओं की ही फीडिंग की गई है। जबकि 20 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत फीडिंग अनिवार्य रूप से पूर्ण की जानी है। इस धीमी प्रगति के कारण प्रदेश स्तर पर जनपद की स्थिति असंतोषजनक बताई जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जा रही है, फिर भी अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट ने दोनों एडीओ (पंचायत) को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 12(ख)(घ) के तहत विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना अनिवार्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमआरआई के दौरान बच्चे की मौत:ग्रेटर नोएडा में परिजनों ने हैवी डोज का आरोप लगाया, हेल्थकेयर सील
    Next Article
    25 साल से बसे परिवारों पर बुलडोजर का खतरा:बरेली में ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, कार्रवाई रोकने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment