Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 साल से बसे परिवारों पर बुलडोजर का खतरा:बरेली में ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, कार्रवाई रोकने की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली के बिथरीचैनपुर क्षेत्र स्थित ग्राम चंदपुर बिचपुरी डोरिया में 25 वर्षों से रह रहे दर्जनों परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा मकान ध्वस्तीकरण की संभावित कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। एडवोकेट अच्छन अंसारी के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बीडीए की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की अपील की। ग्रामीणों का कहना है कि वे मजदूर वर्ग से हैं। उन्होंने लगभग 25 वर्ष पहले गांव के ही सुखलाल आदि से जमीन खरीदकर अपने मकान बनाए थे और तब से वहीं निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बीडीए ने 4 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 26 के तहत नोटिस जारी किए थे। इसके जवाब में, ग्रामीणों ने 21 अप्रैल 2025 को लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए नोटिस निरस्त करने की मांग की थी, लेकिन इस पर अभी तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ है। ग्रामवासियों का आरोप है कि बीडीए अधिकारी उन पर मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं और बुलडोजर चलाने की चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि यदि मकान तोड़े गए तो वे पूरी तरह बेघर हो जाएंगे, क्योंकि उनके पास कोई वैकल्पिक जमीन या आवास उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने खसरा संख्या 60, 61, 62, 63, 64 और 75 पर बने मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जाबिर, हरप्रसाद, सालिक राम, वेदपाल, प्रेमपाल, इरशाद अली, सलीम, मोहिनी और शकील सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में डुप्लीकेट मतदाता फीडिंग धीमी:दो एडीओ पंचायत से जवाब-तलब, कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    श्रावस्ती में भ्रष्टाचार के आरोप में दो उपनिरीक्षक निलंबित:गोपनीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर विभागीय जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment