Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन में लापरवाही:धीमी प्रगति पर तीन बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण, 3 दिन का दिया समय

    13 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग में लापरवाही पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। धीमी प्रगति के कारण सेवरही, सुकरौली और फाजिलनगर के खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत की गई है। आयोग के पत्र संख्या-631 दिनांक 20 अगस्त 2025 के अनुसार, सभी खंड विकास अधिकारियों को इस कार्य का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आयोग की समय-सारिणी के अनुसार, डी-डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग का कार्य 20 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। 16 फरवरी 2026 तक की समीक्षा रिपोर्ट में तीनों विकास खंडों की स्थिति चिंताजनक पाई गई है। सेवरही में 75,096 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में से केवल 1,559 (2.08%) की ऑनलाइन फीडिंग हुई है। इसी तरह, सुकरौली में 60,680 के सापेक्ष 4,074 (6.71%) और फाजिलनगर में 69,719 के सापेक्ष 5,532 (7.93%) मतदाताओं की फीडिंग दर्ज की गई है। समीक्षा में यह भी सामने आया कि बीएलओ द्वारा सत्यापन और विवरण जमा करने की गति भी अत्यंत धीमी है। इस कारण प्रदेश स्तर पर जनपद की स्थिति असंतोषजनक बनी हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी इस धीमी प्रगति पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय/जिलाधिकारी, महेंद्र सिंह तंवर ने तीनों खंड विकास अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 12(ख)(घ) के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि डी-डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग का कार्य निर्धारित समयसीमा में हर हाल में पूरा किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की सजा:बहराइच में कोर्ट ने 21 हजार का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    सांसद आदित्य बोले- टैरिफ-डील के आगे देश ने घुटने टेके:गुन्नौर में सपाइयों में भरा जोश, यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर पार्टी को भेजा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment