Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद आदित्य बोले- टैरिफ-डील के आगे देश ने घुटने टेके:गुन्नौर में सपाइयों में भरा जोश, यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर पार्टी को भेजा पत्र

    15 hours ago

    1

    0

    संभल में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) की एक बैठक गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें बदायूं सांसद आदित्य यादव शामिल हुए। बैठक के दौरान, समर्थकों ने राजनीतिक अधिकारों की मांग उठाई और भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। गुरुवार दोपहर 3 बजे संभल जनपद के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के बबराला कस्बे में यह बैठक हुई। ​"यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म पर बोलते हुए कहा कि कल जब मैं बदायूं में था, तो मुझे समाज के लोगों ने आकर ज्ञापन भी सौंपा है और उन्होंने यही कहा है कि सेंसर बोर्ड से हम लोग आग्रह करें कि रिलीज होने से इस पिक्चर को रोका जाए। इसका संज्ञान लेते हुए प्रदेश कार्यालय को सूचित किया है। वो इसकी गहनता से इसकी जांच कर रहे हैं और पार्टी शीघ्र ही निर्णय लेगी। अगर हम सभी लोग इसके खिलाफ होंगे तो निश्चित तौर पर हम लोग सेंसर बोर्ड को ज्ञापन देकर ऐसी पिक्चरों को रोकने की मांग करेंगे। लोगों ने मांगा राजनीतिक अधिकार बदायूं सांसद आदित्य यादव ने अपनी लोकसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। बैठक में पूर्व मंत्री प्रदीप यादव गुड्डू, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, नईम खां, जिला महासचिव कृष्णमुरारी शंखधार और चंदौसी की सपा पूर्व प्रत्याशी विमलेश कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। मंच से बोलते हुए, दर्जन भर लोगों ने अपने राजनीतिक अधिकारों की मांग की। इनमें ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कई समर्थक शामिल थे। उन्होंने इस अधिकार के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का भी ऐलान किया। सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा - भाजपा समाज को तोड़ने और बांटने का काम कर रही है। सांसद ने आरोप लगाया कि 'टैरिफ डील' के नाम पर देश अमेरिका के आगे घुटने टेक चुका है और मौजूदा सरकार की कोई अंतरराष्ट्रीय रणनीति नहीं है। आदित्य यादव ने देश में रोजगार और किसानों की खराब स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जहां देशभर में त्राहि-त्राहि मची है, वहीं उन्हें विश्वास है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में बदलाव आएगा। सपा द्वारा किए गए विकास कार्यों और चलाई गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने सभी समाजों के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया है और निश्चित तौर पर 2027 में सपा को जीत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन में लापरवाही:धीमी प्रगति पर तीन बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण, 3 दिन का दिया समय
    Next Article
    पुआल जलाने से एनजीटी नियमों का उल्लंघन:प्रयागराज संगम क्षेत्र में लगा गंदगी और दुर्गंध का अंबार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment