Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में जमीन हड़पने के आरोप में 15 पर FIR:फर्जी बैनामा कर भूमि हड़पी, जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटों का नाम भी है शामिल

    15 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने के आरोप में 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर जंगल बेलवा टोला चौररिया निवासी सुरेंद्र यादव की तहरीर पर की गई है। वादी सुरेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि वह आराजी संख्या 604, रकबा 1.2830 हेक्टेयर भूमि के वैध मालिक हैं। यह भूमि उनके पूर्वजों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज थी और पिता की मृत्यु के बाद उनके नाम पर दर्ज हुई। आरोप है कि शारद कुमारी सहित अन्य आरोपियों ने मिलीभगत और कूटरचना कर इस भूमि का फर्जी बैनामा करा लिया। मुकदमे में शारद कुमारी पुत्री अनुरुद्ध प्रताप नारायण सिंह, गिरीजेश कुमार जायसवाल पुत्र प्रदीप जैसवाल, सज्जाद अली, अखिलेश तिवारी, मनीष जायसवाल पुत्र रमाशंकर प्रसाद, संजीव जायसवाल पुत्र प्रदीप जैसवाल, सूर्यप्रकाश शुक्ला पुत्र बहादुर शुक्ला, सतीशचंद्र कुशवाहा पुत्र घनश्याम कुशवाहा, अनिल जैसवाल, धीरज कुमार, राहुल श्रीवास्तव, वीरेंद्र, अभिजीत जैसवाल, अमित चौरसिया और दीपक कुमार सहित कुल 15 लोगों को नामजद किया गया है। वादी का आरोप है कि सभी आरोपियों ने साजिश के तहत जालसाजी कर दस्तावेज तैयार किए और जानबूझकर झूठी गवाही देकर बैनामा कराया। पीड़ित सुरेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने पहले थाना और फिर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर 10 फरवरी 2026 को कोतवाली पडरौना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक आकाश वर्मा को सौंपी है। SHO पडरौना हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच और विवेचना कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि एफआईआर में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं। इनमें राज परिवार से जुड़ी एक हिस्सेदार शारद देवी और वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल के पुत्रों सहित कई प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारी बोले-बिजनेस कम्यूनिटी को डायरेक्ट लाभ नहीं दिया:हर वर्ग का ध्यान रखा, लखनऊ में बजट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी
    Next Article
    बुलंदशहर में बाइक सवार युवक की मौत:दो बाइकों की टक्कर में हुआ हादसा, तीन अन्य घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment