Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब के पैसे न देने पर मां को पीटा, मौत:फतेहपुर में आरोपी बेटा बोला- शराब के लिए पैसा नही था इलाज के था इस लिया मार दिया

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शराब के लिए पैसे न देने पर एक बेटे ने अपनी माँ की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। माँ ने बेटे को शराब के बजाय इलाज कराने की सलाह दी थी। यह घटना मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में हुई। बरमतपुर गांव निवासी 43 वर्षीय माया देवी का पुत्र अरविंद कुमार 9 तारीख को नशे में धुत था। उसने अपनी माँ से शराब के लिए पैसे मांगे। जब माँ ने पैसे देने से इनकार कर इलाज कराने की बात कही, तो अरविंद ने मोटरसाइकिल के सांकर वाले पाइप से उन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल माया देवी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहाँ मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों और पड़ोसियों ने शव को गांव वापस लाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के देवर शिव भजन ने बताया कि अरविंद कुमार नशे का आदी था। 9 तारीख को जब उसने शराब के लिए पैसे मांगे और माँ ने इलाज कराने की बात कही, तो वह नाराज हो गया। अरविंद ने अपनी माँ पर हमला करने के बाद घायल अवस्था में उनके पास ही बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है और बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब के लिए पैसे न मिलने और इलाज के लिए पैसे होने की बात पर उसे गुस्सा आ गया था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में यूपी बोर्ड परीक्षा, 139 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे:71 हजार परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, नकल विहीन परीक्षा के लिए तैयारी
    Next Article
    दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीटा:महोबा में पति ने दूसरी शादी की, 11 लोगों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment