Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में मां-बेटी पर एसिड अटैक:बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर, रात में घर में घुसकर सोते समय तेजाब डाला

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में देर रात घर में घुसकर मां-बेटी पर एसिड अटैक हुआ। इसमें बेटी की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर है और उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है। हमलावर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके भाग गया। मामला रामकोला थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना पर गोरखपुर DIG समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। लड़की के पिता दो महीने पहले ही रिटायर होकर गांव आए थे। लड़की ने मरने से पहले भाई से कहा कि वह हमलावर को देख नहीं पाई, जब जगी तो पूरी तरह से भीग चुकी थी। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. रामकोला के मोरवन इमलिहा गांव में प्रभुनाथ का परिवार रहता है। प्रभुनाथ कोयला खदान में काम करते थे और दो महीने पहले ही रिटायर होकर घर आए थे। परिवार में 5 बेटियां और 1 बेटा है। 4 बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी काजल यादव (25) ने बभनौली से बीए की पढ़ाई पूरी कर ली थी और मां और छोटे भाई अभिषेक (19) के साथ गांव के घर में रहती थी। गुरुवार रात को मां लीलावती (55) के साथ काजल एक कमरे पर सोई थी। पिता और बड़ी बहन का बेटा अंश बरामदे में सो रहे थे। छोटा भाई अभिषेक दूसरे कमरे में था। रात करीब 2.30 पर अचानक अंदर से दरवाजा पीटने की आवाज सुनाई दी तो प्रभुनाथ और अंश की नींद खुली। पिता और भांजे ने दरवाजा खोलकर निकाला दोनों भागकर बेटी के कमरे के पास पहुंचे तो वहां दरवाजा बाहर से लॉक था और काजर जंगले से बुलाने की कोशिश कर रही थी। दरवाजा खोलकर पिता अंदर पहुंचे तो दोनों ने बताया कि कोई हमलावर छत के रास्ते आया था और हमारे ऊपर तेजाब फेंककर भाग गया है। दोनों को भीषण जलन हो रही थी और शरीर झुलस गया था। पिता ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया पिता ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और सरकारी एंबुलेंस से पत्नी और बेटी को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां दोनों की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई, जबकि लीलावती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। भाई बोला- गांव में किसी से दुश्मनी नहीं काजल के भाई अभिषेक ने बताया कि बहन काजल जब अस्पताल में भर्ती थी तो मैंने पूछा कि कौन था हमलावर। उसने कहा कि मैं सो रही थी तभी लगा कि कोई कुछ फेंक रहा है। जब तक उठी तो भीग गई थी और वो शख्स भाग निकला था। मैं कुछ देख नहीं पाई। गांव में भी हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। भांजा बोला- मौसी खिड़की पीट रही थी घटना के समय काजल का भांजा अंश अपने नाना के साथ बरामदे में सो रहा था। उसने बताया कि रात में खिड़की पर किसी के हाथ मारने की आवाज सुनाई दी थी। मैं और नाना उठे तो देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर मौसी और नानी दर्द से कराह रही थीं। उन्होंने बताया कि कोई तेजाब डालकर भाग गया है। काजल के चाचा वीरेंद्र यादव ने कहा कि हमारी गांव में किसी से दुश्मनी नहीं है। पता नहीं कौन रात में 1 से 2:00 के बीच आया और घर में सो रही मेरी भतीजी काजल उसकी मां के ऊपर तेजाब फेंक दिया। बाहर उसके पिता और भांजा सो रहे थे। घटना किसने की और क्यूं की इसकी जानकारी नहीं है। DIG समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही एसपी केशव कुमार, DIG गोरखपुर रेंज एस चिनप्पा, ASP सिद्धार्थ वर्मा, CO खड्डा वीरेंद्र सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। घटना का कारण जानने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें…………. रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन की हत्या की:सीतापुर में रात 2 बजे वारदात, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी यूपी के सीतापुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने गुरुवार देर रात 2 बजे लैब टेक्नीशियन की हत्या कर दी। आरोपी शिवेश सिंह (40) ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सतीश यादव (35) के सिर में गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लैब रिटायर्ड पुलिसकर्मी की ही है। आरोपी उसकी जिम्मेदारी संभालता है। उसका लैब टेक्नीशियन से मनमुटाव था। गुरुवार रात उसका सतीश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे बौखलाया अपने पिता के कमरे में गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह:नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
    Next Article
    असम CM के खिलाफ विरोध, कांग्रेस ने पुतला फूंका:हापुड़ में अमर्यादित टिप्पणी पर माफी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment