Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप:प्रसूता के पेट में कॉटन छूटने की शिकायत, CMO ने जांच के दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुवा स्थित हरनाटॉड हॉस्पिटल पर प्रसूता के ऑपरेशन में लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कॉटन छूट गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वर्तमान में महिला को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अल्ट्रासाउंड में हुआ खुलासा परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद महिला के पेट में तेज दर्द और सूजन शुरू हो गई। महराजगंज में कराए गए अल्ट्रासाउंड में पेट के अंदर कॉटन होने की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला को गोरखपुर ले जाया गया, जहां दोबारा सर्जरी कर कॉटन निकाला गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल के डॉक्टर मनीष कुमार से संपर्क किए जाने पर उन्होंने पहले मरीज को पहचानने से इनकार किया। बाद में प्रतिक्रिया के लिए किए गए फोन कॉल का जवाब नहीं दिया गया। सूत्रों का दावा है कि डॉक्टर अस्पताल के बोर्ड पर स्वयं को “एमएस” लिखते हैं। जबकि उनकी डिग्री परामर्श चिकित्सक की बताई जा रही है। सीएमओ ने जांच के दिए निर्देश जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लाइसेंस की जांच कराई जाएगी और एक टीम भेजकर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में शराबी पति की माँ-बेटी ने की हत्या:पुलिस ने मां-बेटी को किया गिरफ्तार, पति शराब पीकर आए दिन करता था मारपीट
    Next Article
    भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन आग में झुलसी:फर्रुखाबाद में नकाबपोश पर पेट्रोल डालने का आरोप, गंभीर हालत में सैफई रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment