Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू:12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, नकल रोकने के लिए जांच टीम बनी

    20 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले में उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 सोमवार से शुरू होगी। यह परीक्षा पांच केंद्रों पर तीन दिनों तक, सोमवार से बुधवार तक, दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा को नकलविहीन, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रश्नपत्र बॉक्स सुरक्षित और समय पर खुलवाने, प्रश्नपत्र वितरण तथा उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी सी चूक भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। नकल माफिया पर नकेल प्रशासन ने सॉल्वर गैंग और हाईटेक नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था की है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के चश्मों सहित सभी संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की जाएगी। पेपर लीक या अन्य अनियमितताओं की आशंका को देखते हुए हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल के नए तरीकों के प्रति सतर्क रहने को कहा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, उनकी जांच और अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम पूरी परीक्षा अवधि के दौरान अलर्ट मोड में रहेगी। पडरौना नगर पालिका ने अभ्यर्थियों के लिए नगर के रैन बसेरे में रहने और खाने की व्यवस्था की है। अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और शुभकामनाएं दीं। उनके लिए भोजन भी उपलब्ध कराया गया। गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम भी तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योग बंधु प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित:बुलंदशहर में ऑनेस्ट योग साधना केंद्र में 28 साधकों ने लिया हिस्सा
    Next Article
    प्रतापगढ़ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:17 केंद्रों पर 33 हजार से अधिक परीक्षार्थी, तीन लेयर तलाशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment