Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप:जंगल बेलवा के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    18 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में जंगल बेलवा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनकी पट्टे की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, आराजी संख्या 108 में प्रति व्यक्ति 0.121 हेक्टेयर भूमि का पट्टा उन्हें कृषि और जीविकोपार्जन के लिए आवंटित किया गया था। वे कुछ हिस्से पर काबिज हैं, लेकिन शेष जमीन पर भू-माफियाओं ने कथित तौर पर अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ितों ने बताया कि इस भूमि के अलावा उनके पास परिवार के भरण-पोषण के लिए कोई अन्य जमीन नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्हें 12 कट्ठा जमीन का पट्टा मिला था, लेकिन मौके पर केवल पांच कट्ठे पर ही सभी पट्टेदार काबिज हैं। उनका आरोप है कि राजस्व अधिकारी पूरी जमीन मिलने की रिपोर्ट लगा देते हैं। एक महिला ग्रामीण ने बताया कि उसे सरकारी आवास मिला है, लेकिन दबंगों ने निर्माण कार्य रोक दिया है। उन्होंने मांग की है कि जमीन खाली कराकर मकान बनवाया जाए ताकि उनके बच्चों को छत मिल सके। ज्ञापन में प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर उनकी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर वापस दिलाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकतर प्रभावित लोग मुसहर और दलित समाज से हैं, जिनके लिए प्रभावशाली लोगों से अपनी जमीन वापस लेना संभव नहीं है। ऐसे में प्रशासनिक कार्रवाई ही उनके लिए एकमात्र सहारा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित पहल नहीं हुई, तो उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। इस दौरान शंकर, रामस्वरूप, बन्धु, सन्तु, जगरूप, जगन्नाथ, जगदीश सहित कई ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोला तहसील को आईजीआरएस रैंकिंग में मिला पहला स्थान:जनवरी में शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, जिले का प्रदर्शन बेहतर हुआ
    Next Article
    बच्ची से रेप-हत्या का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा:देवरिया में चाचा ने दरिंदगी की थी; पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment