Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई पहुंचते ही फ्रांस के राष्ट्रपति का हुआ धमाकेदार स्वागत! PM मोदी बोले- मिलते हैं डियर फ्रेंड

    3 hours from now

    1

    0

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इमैनुएल मैक्रों का जोरदार स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के निमंत्रण पर मैक्रों की ये चौथी भारत यात्रा है। भारत और फ्रांस के संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे। भारत और फ्रांस के बीच और भी कई साली डील्स होने की संभावना है। मैक्रों के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि उनकी इस भारत यात्रा का मकसद भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करना तथा फ्रांस की आर्थिक और व्यापारिक साझेदारियों में विविधता लाना है।इसे भी पढ़ें: Emmanuel Macron का भारत दौरा: Rafale, पनडुब्बी... Defence Deals से और मजबूत होगी दोस्ती17 फरवरी | मुंबई15:15 बजे — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकातस्थान: लोक भवन16:30 बजे — समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान और प्रेस विज्ञप्तिस्थान: राज भवन, मुंबई17:20 बजे — भारत-फ्रांस नवाचार मंचस्थान: ताज महल पैलेस होटल19:15 बजे — भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष और सांस्कृतिक स्मरणोत्सवस्थान: गेटवे ऑफ इंडियाइसे भी पढ़ें: President Macron का भारत दौरा: Horizon 2047 रोडमैप पर टिकी नजरें, दोस्ती का नया अध्याय शुरूआपसे मुलाकात मुंबई में होगी: मोदीइमैनुएल मैक्रों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत आपकी यात्रा का स्वागत करता है और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ने को उत्सुक है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी बातचीत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगी और वैश्विक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगी। मेरे प्रिय मित्र, आप से मुंबई में मुलाकात होगी और उसके बाद दिल्ली में भी। भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करेंगे। मैक्रोन एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। बैठक में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा और हिंद-प्रशांत सहयोग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवाचार जैसे उभरते क्षेत्रों सहित प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। शाम को, दोनों नेता संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और नवोन्मेषकों के साथ बातचीत करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ते प्रौद्योगिकी-संचालित आयाम को उजागर किया जाएगा। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Video | 'यह हादसा नहीं, हत्या है', REEL बनाने के चक्कर में नाबालिग ने ली 23 वर्षीय युवक की जान, बिलखती माँ ने माँगा न्याय | Delhi Scorpio Accident
    Next Article
    114 राफेल के बाद Su-57 लेगा भारत? मैक्रों के भारत पहुंचते ही रूस ने भारतीय एयरफोर्स के लिए दे दिया तगड़ा ऑफर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment