Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, 5 दिन बाद नहर से बरामद कार में मिला था शव

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में पांच दिनों से लापता युवक का शव कार सहित नदी में मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने और दम घुटने से होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार मृतक के शरीर के अंदर पानी भरा हुआ पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मौत पानी में रहने के दौरान हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस हादसा और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस लापता होने के दिन से इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की भी जांच की जा रही है, ताकि मौत के पीछे की असल वजह सामने आ सके। मालूम हो कि महमूदाबाद कोतवाली स्थित कस्बे निवासी शाहिल नाग पुत्र राजेंद्र नाग के नाम स्वीफ्ट डिजायर कार पंजीकृत है। कार नूरपुर का अकील पुत्र अमीन चलाता था। बीते बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अकील कार लेकर शाहिल के वहां से नूरपुर गया था उसके बाद उसके वह लापता हो गया। उसका फोन बंद हो गया। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से कार की तलाश कर रही थी। इसी दौरान रविवार को सूचना मिली कि एक कार कुछ दिन पूर्व नहर में गिर गई थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से सिहारुखेड़ा और बघाइन के बीच कार को नहर से बरामद करते हुए कार के अंदर चालक का शव भी बरामद किया था। डॉक्टरों की निगरानी में हुए पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल सीडीआर का गहन निरीक्षण कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गर्मी ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदलेगा मौसम का मिजाज, 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट
    Next Article
    पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत:महिला समेत 5 पुलिसवाले घायल, दबिश देकर गोरखपुर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment