Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल हाईवे पर पिकअप से टकराई बाइक, महिला की मौत:मुरादाबाद से लौटते समय हादसा, बेटा-बहू घायल

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुन्नी की मौत हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह सड़क हादसा जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र में गांव भुलावई के निकट गुरुनानक ढाबे के सामने हुआ। मुन्नी पत्नी सत्तार, निवासी गांव खलीलपुर, थाना धनारी, तहसील गुन्नौर, अपने बेटे रिजवान (30) और पुत्रवधू नसरीन (25) के साथ मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र से दवाई लेकर लौट रही थीं। सोमवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच हाईवे पर उनकी बाइक पिकअप से टकरा गई। दुर्घटना के बाद डायल 112 पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायल मुन्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे तक 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया था। परिजन मुन्नी को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला के शव को वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुए इस सड़क हादसे में थाना धनारी क्षेत्र के गांव खलीलपुर की रहने वाली मुन्नी नाम की महिला घायल हुई थीं। उन्होंने बताया कि रेफर किए जाने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस को इसकी सूचना मिली है और फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश- नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली, पहले कुरान पढ़ी गई:शाम को रहमान पीएम पद की शपथ लेंगे, भारत के लोकसभा स्पीकर बिरला शामिल होंगे
    Next Article
    सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू:जौनपुर में हजारों छात्र देंगे परीक्षा, मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment