Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में RSS का होली मिलन समारोह:सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया

    4 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने एक निजी होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रमुख सुरजीत जी ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह समाज में प्रेम, सद्भाव और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि समाज तभी मजबूत बनता है जब उसमें रहने वाले सभी वर्गों के लोग मिलकर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। सुरजीत जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा से समाज को संगठित करने और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों से लोगों के बीच दूरियां कम होती हैं और समाज में एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज के हर वर्ग तक समरसता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया गया। सभी ने समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्र सेवा के लिए संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने पारंपरिक होली गीत गाए और फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर और जिले के कई गणमान्य नागरिक, संघ के पदाधिकारी, स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस तरह के आयोजनों को समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ाने के लिए आवश्यक बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम पंचायत अधिकारी ने ली 2 हजार की रिश्वत, VIDEO:जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए अवैध वसूली का आरोप, शिकायत दर्ज
    Next Article
    झांसी मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण:अभिलेखों के रख-रखाव और जनशिकायतों के निस्तारण पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment