Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण:अभिलेखों के रख-रखाव और जनशिकायतों के निस्तारण पर दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी मंडल के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने शनिवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न प्रशासनिक पटलों का औचक निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने भूलेख अनुभाग, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, शस्त्र अनुभाग, अभिलेखागार, माल फौजदारी अनुभाग और आपदा नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रावलियों की स्थिति तथा लंबित मामलों की प्रगति का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का अद्यावधिक रिकॉर्ड रखा जाए और उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। नजारत अनुभाग के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने रजिस्टर संख्या-4 में दर्ज बकाया धनराशि के शीघ्र निस्तारण तथा अग्रिम दी गई धनराशि के समय से समायोजन के निर्देश दिए। शस्त्र अनुभाग में उन्होंने ऐसे लाइसेंस धारकों की सूची तैयार करने को कहा, जिन्होंने निर्धारित समय में अपने शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही शस्त्रागार भवन की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मियों की पासबुक में फोटो चस्पा न पाए जाने पर मंडलायुक्त ने तत्काल फोटो लगवाने के निर्देश दिए। आतिशबाजी लाइसेंस के नवीनीकरण को कैलेंडर आधारित प्रणाली से संचालित करने तथा समय से नवीनीकरण न कराने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। भूलेख अनुभाग में लेखपाल व चैनमैन से जुड़े तीन मामले लंबित मिलने पर उन्हें एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर किया जाए और किसी भी स्थिति में उन्हें स्पेशल क्लोज न किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए, अन्यथा संबंधित विभागाध्यक्षों का वेतन आहरित न किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र यादव, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने अंत में कलेक्ट्रेट परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में RSS का होली मिलन समारोह:सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया
    Next Article
    Allu Sirish- Nayanika Reddy Wedding: एक-दूजे के हुए अल्लू सिरीश और नयनिका, रीति-रिवाज से निभाई शादी की रस्में; देखें PHOTOS

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment