Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में सरदार पटेल की जयंती मनाया:पटेल समाज ने एकजुट होकर लौहपुरुष के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। पडरौना के भटवलिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पटेल समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया और उनके आदर्शों एवं विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनका जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। जयंती के अवसर पर डॉ. राघवेंद्र पटेल ने गरीब बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित कीं। उन्होंने इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा करने और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जोसेफेस्ट 2026 में छात्रों ने हुनर दिखाया:सेंट जोसेफ कॉलेज ने गायन, माइम, क्विज और गेमिंग में पहला स्थान पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment